मक्का में उमरा के दौरान हार्ट अटैक से मौत: जमुनिया गांव में शोक की लहर, वाहन चलाता था मृतक – Chhapaiya(Maharajganj sadar) News

0
2

भिटौली थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी 46 वर्षीय गुलशेर अली पुत्र मुर्तुजा अली का सऊदी अरब में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह उमरा करने के लिए मक्का शरीफ गए हुए थे, जहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। गुलशेर अली लगभग 22 महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। वह मक्का के पास ड्राइवरी का काम करते थे। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 19 वर्षीय बेटी मरियम खातून और दो बेटे अरशद अली (17 वर्ष) तथा अरमान (13 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना जमुनिया गांव पहुंचते ही परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
Advertisement