दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक की डेरवा पंचायत के प्रधान मोहम्मद हुसैन खान से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं परतावल ब्लॉक के डेरवा का ग्राम प्रधान मोहम्मद हुसैन खान हूँ मैं 10 साल से प्रधान हूं। मैंने अपने गांव में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, कई आरसीसी रोड़ नाली निर्माण जैसे कई कार्य किए है हमारे गांव में अभी आगनबाड़ी नहीं है, लेकिन अगली प्रधानी में इसे बनवाया जाएगा। यदि मैं अगली बार फिर प्रधान बनता हूं, तो अन्य सभी शेष कार्य भी पूरे किए जाएंगे। वैसे तो शेष सभी आवश्यक कार्य हमारे गांव में पहले ही पूरे हो चुके हैं, कोई काम अधूरा नहीं है।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन












































