दरवाजे पर कीचड़ फेंकने को लेकर मारपीट: खरर्चौली में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज – Bahuar(Nichlaul) News

0
3

निचलौल थाना क्षेत्र के खरर्चौली गांव में शनिवार रात दरवाजे पर कीचड़ फेंकने को लेकर मारपीट हुई। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मदन प्रजापति पुत्र शिवमंगल प्रजापति ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने संतोष विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल, हीरालाल पुत्र कतवारू और कुसुमावती पत्नी हीरालाल, सभी निवासी खरर्चौली, पर आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, कीचड़ फेंकने की बात पर उलाहना देने के बाद आरोपियों ने मदन प्रजापति के साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन