पुरंदरपुर क्षेत्र के स्कूल में GK प्रतियोगिता: कलाबाज समाज विकास फाउंडेशन बरगदवा बिशुनपुर ने की आयोजित – Khalik Garh(Nautanwa) News

0
4

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सुधारपुर चौराहा स्थित द गुरुकुल मिलेनियम स्कूल में रविवार को एक सामान्य ज्ञान (GK) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलाबाज समाज विकास फाउंडेशन बरगदवा बिशुनपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक के एक हजार बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। अनुराज यादव ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 21,000 रुपये और एक शील्ड प्राप्त की। धीरज यादव को द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 11,000 रुपये और शील्ड मिली, जबकि आशीष कुमार ने तृतीय पुरस्कार के रूप में 5,000 रुपये और शील्ड जीती। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रधानाचार्य निधि शर्मा, जयाऊल हक, रामकरण कलाबाज और श्याम कारण कलाबाज सहित विद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन 2