गोरखपुर: सिविल डिफेंस के जांबाजों ने किया रक्तदान, ‘नि:स्वार्थ सेवा’ की अनूठी मिसाल पेश की

0
2


रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस), प्रखंड-गोरखनाथ के तत्वाधान में बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक सेंटर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ‘निष्काम सेवा’ के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में सिविल डिफेंस के अधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 19 यूनिट रक्त दान कर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया।


उप नियंत्रक ने 15वीं बार रक्तदान कर किया उत्साहवर्धन।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया। विशेष बात यह रही कि यह उनका 15वां रक्तदान था, जबकि गोरखपुर में उन्होंने लगातार आठवीं बार रक्तदान कर युवाओं और स्वयंसेवकों के सामने एक प्रेरक उदाहरण पेश किया।


सम्मान और स्वागत की परंपरा
इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन राजेश चंद्र चौधरी और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह एवं डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. शरद श्रीवास्तव को बैज लगाकर उनका भव्य स्वागत किया।

इन रक्तदाताओं ने पेश की मिसाल
रक्तदान करने वाले प्रमुख चेहरों में उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह के साथ घटना नियंत्रण अधिकारी अतुल मित्तल,अरुण कुमार शर्मा और जितेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे। वहीं, प्रस्तावित डिप्टी पोस्ट वार्डेन (GN4)अनिरुद्ध चौहान और (GN3) बृजेश कुमार सागर ने भी रक्तदान किया। सेक्टर वार्डेन श्रेणी से दीपक माथुर (GN6), अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (GN08) और आशुतोष कुमार श्रीवास्तव (GN07) ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।


शिविर की सफलता में इनका रहा मुख्य योगदान
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में नगर स्तर के डिवीजनल वार्डेन नैय्यर आलम सिद्दीकी, गोरखनाथ प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन राजेश चंद्र चौधरी, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव और घटना नियंत्रण अधिकारी चिरंजीव सिंह रेखी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।साथ ही पोस्ट वार्डेन मनीष कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार (GN2), सुभाषमणि त्रिपाठी (GN3), दिनेश त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार मिश्रा और डिप्टी पोस्ट वार्डेन संजय कुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाया।

विज्ञापन