सिसवा के स्कूल में 12वीं के छात्रों को विदाई: 11वीं के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम – Siswa(Maharajganj) News

0
4

सिसवा नगरपालिका के आरपीआईसी स्कूल में रविवार की रात 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 11वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक डॉ. पंकज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरुजनों से मिली शिक्षा व संस्कारों का पालन करने की सलाह दी। डॉ. तिवारी ने छात्रों से परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर अपने परिजनों व विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों साक्षी, मीनाक्षी, छवि, नंदिता, अंशुमान पांडेय, अंश सिंह, ओजस्वी रौनियार, सिमरन, आयुषी, पलक, अनुपमा, जान्हवी, खुशी, अनूप, अंश, अंकित, कविता, गरिमा और रजनी सहित अन्य छात्रों के समूहों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त, सीनियर्स के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। समारोह के अंत में, 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर स्कूल के इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, मंकेश्वर कुमार, स्वयं प्रकाश पांडेय, वारिश अली, अभिषेक रूद्र, सोनू कुमार, मंजेश कुमार, अनिल कपूर, श्यामजीत, विमलेश पांडेय सहित अन्य शिक्षक और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन