हरनामपुर चौराहे स्थित मां दायिनी मंदिर में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान रविवार की रात आचार्य विपिन नंदन शुक्ल जी महाराज ने संगीतमयी भागवत कथा का श्रवण कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कथा के साथ-साथ सुल्तानपुर से आए झांकी कलाकारों ने मनमोहक भक्ति झांकियां प्रस्तुत कीं। इन प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में लीन हो गए और जयकारे लगाए। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस कार्यक्रम के दौरान मां दायिनी मंदिर के पुजारी एवं अनन्य सेवक श्री श्री 108 श्री रामनयन दास जी महाराज का मंच पर स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता और सिद्धेश्वर चौरसिया ने उनका अभिनंदन किया। झांकी के कलाकारों ने देर रात तक अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधे रखा। इस आयोजन का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष उपस्थित थे।
कथावाचक ने सुनाई संगीतमयी भागवत कथा: हरनामपुर चौराहे पर मां दायिनी मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दौरान – Brijmanganj(Maharajganj) News