बेडनापुर चौकी प्रभारी ने पत्रकारों को किया सम्मानित: तेजवापुर ब्लाक क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र और मिठाई दी – Tejwapur(Bahraich) News

7
Advertisement

देहात कोतवाली के बेडनापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने रविवार को तेजवापुर ब्लाक क्षेत्र के पत्रकारों के साथ एक बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित किया। चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने शिवाजी अवस्थी, अरविंद पाठक, राकेश मौर्या, कुलदीप अवस्थी, वीरेंद्र राव और बाबू खान को अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल शिवदास गोंड, कॉन्स्टेबल सूरज चौधरी और कॉन्स्टेबल दीपेश कनौजिया भी उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  इटवा में पशुचर भूमि से हटा अवैध कब्जा:प्रशासन ने जेसीबी से फसल नष्ट कर जमीन खाली कराई
Advertisement