बखिरा मार्ग पर बांस-बल्ली के सहारे बिजली:जर्जर तारों से आपूर्ति, बड़े हादसे का खतरा

8
Advertisement

रुधौली-बखिरा मार्ग पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर तारों और बांस-बल्ली के सहारे चल रही है। यह स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या के बारे में जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों में हर समय भय का माहौल बना रहता है। बरसात और तेज हवा के दौरान तारों के टूटने या बांस-बल्ली के गिरने की आशंका और भी बढ़ जाती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी अमन राजेश, धर्मेंद्र और अखंड सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल जर्जर तारों को बदलने और स्थायी पोल लगाकर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनकी मांग है कि किसी भी अनहोनी से पहले इस समस्या का समाधान किया जाए। इस संबंध में विद्युत विभाग की जेई बागेश्वरी सिंह ने बताया कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एस्टीमेट विभाग को भेजा गया है। अनुमोदन मिलने के बाद ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहां भी पढ़े:  लालगंज में युवती से छेड़खानी और शादी का दबाव:जान से मारने की धमकी भी दी गई, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज
Advertisement