सिद्धार्थनगर के नौगढ़ कस्बे में दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना रविवार को हुई और पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कौवा, थाना चिल्हिया निवासी चंद्रिका प्रसाद अपने पंपसेट की मरम्मत कराने सिद्धार्थनगर मुख्यालय आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन रोड स्थित जनता मशीनरी स्टोर के पास खड़ी की और दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चुरा ली। कुछ देर बाद जब चंद्रिका प्रसाद दुकान से बाहर निकले तो उन्हें अपनी बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोर बाइक चोरी करते हुए साफ दिखाई दिए। फुटेज में चोर बिना किसी बाधा के बाइक लेकर फरार होते दिख रहे हैं। तीन तस्वीरों में देखें बाइक ले जाते चोर पीड़ित चंद्रिका प्रसाद ने इस संबंध में कोतवाली सिद्धार्थनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में नाराजगी है, उनका कहना है कि नौगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोतवाली सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी की यह घटना रविवार को हुई थी। उन्होंने पुष्टि की कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है। निरीक्षक प्रसाद ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिनदहाड़े बाइक चोरी का VIDEO:सिद्धार्थनगर में दुकान के बाहर से ले गए चोर, घटना सीसीटीवी में कैद