सुहेलवा जंगल के समय माता मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम:ध्वजारोहण और विशाल भंडारे का आयोजन

7
Advertisement

सुहेलवा जंगल क्षेत्र में स्थित प्राचीन समय माता मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद मंदिर शिखर पर ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के साधु-संतों, पुजारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत साधु-संतों की उपस्थिति में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित साधु-संतों ने माता समय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। साधु-संतों ने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को सुदृढ़ करते हैं। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया।
यहां भी पढ़े:  बहादुरपुर में मनोरमा नदी सूखने की कगार पर:कभी माता मरही मंदिर के पास बहती थी, अब अस्तित्व पर संकट
Advertisement