प्रधान जी के दावे-वादे:गैंडास बुजुर्ग ब्लॉक की गैंडास बुजुर्ग पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

5
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बलरामपुर जिले के गैंडास बुजुर्ग ब्लॉक की गैंडास बुजुर्ग पंचायत के प्रधान राजेश वर्मा प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं राजेश कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गेड़ासपुर। जो कि मेरी पत्नी कमलेश कुमारी प्रधान है। मेरे ग्राम पंचायत गैड़ास बुजुर्ग में कुछ अधूरे कार्य थे, जिन्हें मैंने पूरा कराया है। जैसे नाली है, खड़ंजा है। इंटरलॉकिंग, राम अधीनडीह में नाली का कार्य कराया। गेड़ास खास में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया। नानकारी में इंटरलॉकिंग का कार्य, खड़ंजे का कार्य, मिसरौलिया में खड़ंजे का कार्य, धोबहा के पूर्व मंदिर से नहर की ओर जाने वाली सड़क पर खड़ंजा लगवाया, रामअधीनडीह में खड़ंजा लगवाया, भरथापुर गाँव के पूर्वी ओर खड़ंजा लगवाया और कई छोटे-मोटे कार्य भी करवाए, जैसे विधवा, वृद्धा, विकलांग इन लोगों के लिए कार्य किए और उनका सहयोग किया। लनियनडी में भी खड़ंजा एवं इंटरलॉकिंग का कार्य करवाए हैं। वहाँ कुछ कार्य अधूरे हैं, जो कि मैं उनको पूरा करने का प्रयास कर रहा हूँ। अगर मौका मिल गया, तो इसी वर्ष/सत्र में करवा दूँगा, यदि नहीं मिला, तो जनता के सहयोग से उसको मैं अगले सत्र में करवा दूँगा।
यहां भी पढ़े:  बस्ती में आवारा पशुओं का आतंक:किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement