Advertisement
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई की। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए सचेत किया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय न आना पड़े। साथ ही, सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर हो सकता है, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से थाना स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।









































