लहरा ओटीएस कैंप में 7.70 लाख की वसूली:90 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, योजना से मिल रही राहत

11
Advertisement

सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत विद्युत कैंप आयोजित किया गया। सोमवार को खेसरहा क्षेत्र के महुलानी पावर हाउस अंतर्गत ग्राम लहरा में लगे इस कैंप में 60 उपभोक्ताओं ने 7 लाख 70 हजार रुपये के बकाया बिल जमा किए। कैंप के दौरान 90 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के तहत अपना पंजीकरण भी कराया। अवर अभियंता राजकुमार के निर्देशन में आयोजित इस कैंप में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को योजना के लाभों की जानकारी दी और समय पर भुगतान करने की अपील की। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ओटीएस योजना से उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के निस्तारण में राहत मिल रही है। साथ ही, इससे विभाग की राजस्व वसूली में भी वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर फीडर प्रभारी फिरोज अहमद, अरुण श्रीवास्तव, पवन शुक्ला, वेद प्रकाश त्रिपाठी, रामनयन त्रिपाठी, राजेश्वर त्रिपाठी, राम सुमेर, मुकेश, जन्नत हुसैन, मनोज त्रिपाठी, ओम प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  पोखरभीतवा में OTS कैंप: 3.5 लाख जमा:29 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ, बिल में छूट की जानकारी दी गई
Advertisement