मचड़ी गांव के पास दिखा तेंदुआ, दहशत फैली:वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए

4
Advertisement

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज अंतर्गत मचड़ी नेवलगढ़ गांव के पास एक तेंदुआ लोहे की जाली में फंसा हुआ दिखा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ जंगल की ओर से गांव की तरफ आ रहा था। कुछ देर बाद उसकी जोरदार दहाड़ें सुनाई देने लगीं, जिससे लोग भयभीत हो गए। जब कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि तेंदुआ एक सुरक्षा जाल में फंसा हुआ है। तेंदुए को जाली में फंसा देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुलसीपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ जाली से निकलकर वापस जंगल की ओर जा चुका था। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने पुष्टि की कि उन्हें मचड़ी के पास खेतों में लोहे की सुरक्षा जाली में तेंदुआ फंसे होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचने तक तेंदुआ वापस खेतों में जा चुका था। वन विभाग की टीम अब क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, वन्यजीवों से सुरक्षा के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में सरयू नहर किनारे दिखा विशाल अजगर:वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में दहशत
Advertisement