बहराइच के शिवपुर ब्लॉक में ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में ग्राम सचिवों का सत्याग्रह आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में सोमवार शाम ब्लॉक के सभी ग्राम सचिवों ने सामूहिक रूप से अपने डोंगल जमा कर दिए। विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्राम सचिवों ने ये डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपे। इस कदम के बाद अब उनके द्वारा किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान कार्य नहीं किया जाएगा। ग्राम सचिवों का कहना है कि वे सभी फील्ड में रहकर कार्य करते हैं, ऐसे में हर समय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जमीनी हकीकत समझे ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य करना कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव डालने जैसा है। इस आंदोलन को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
ग्राम सचिवों ने सामूहिक रूप से डोंगल जमा किए: बहराइच में ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन – Shivpur(Bahraich) News