पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता की:श्रावस्ती में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

6
Advertisement

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने 15 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन के लवकुश सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, आपराधिक घटनाओं की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर चर्चा हुई। विशेष रूप से 3 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं, अनावरण हेतु शेष अभियोगों और बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं के संबंध में समीक्षा की गई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कैमरे लगवाने, अपराधियों की त्रिनेत्र ऐप पर फीडिंग की स्थिति और संबंधित रजिस्टर तैयार करने की प्रगति जांची गई। ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई और मालों के निस्तारण की स्थिति, ई-साक्ष्य ऐप, सीएम डैशबोर्ड तथा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई। ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों को स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति के अनुरूप रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि शिकायतकर्ता को त्वरित एवं सटीक समाधान प्राप्त हो सके। इस क्रम में लंबित आईजीआरएस और आयोग/शासन/उच्चाधिकारीगण से प्राप्त लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की विशेष समीक्षा की गई। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने तथा इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से गश्त व अभियान चलाकर सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी में गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के तहत अपराधियों पर कठोर कार्रवाई, पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, टॉप-10, सी.सी.टी.एन.एस. टॉप-15/टॉप-100, माफिया, गैंग से संबंधित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, पॉक्सो अधिनियम, चोरी/नकबजनी से संबंधित प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा चोरी और लूट से संबंधित घटनाओं का जल्द से जल्द अनावरण करने पर भी जोर दिया गया।

यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में खुली नाली से बीमारी का खतरा:बरावा हरगुन में घरों के सामने रोड किनारे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप
Advertisement