महराजगंज में पुलिस ने किया पैदल गश्त: संवेदनशील इलाकों में भ्रमण, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी – Bakuldiha(Nichlaul) News

5
Advertisement

ठूठीबारी पुलिस ने कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किरायेदारों के सत्यापन को लेकर एक विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार रात को कस्बे के प्रमुख मार्गों, मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान, पुलिस ने गृहस्वामियों से अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की। थानाध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि सत्यापन न होने से असामाजिक तत्वों को छिपने का अवसर मिल सकता है, जिससे अपराध की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने जोर दिया कि समय पर सत्यापन से अपराधों पर रोक लगेगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल बना रहेगा। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, मकान मालिकों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यहां भी पढ़े:  नोमेन्श लैंड पर SSB, नेपाल APF की पेट्रोलिंग:अतिक्रमण हटाने और सफाई को लेकर दोनों देशों के जवानों ने की चर्चा
Advertisement