भवानीगंज के बनगवा नानकार के गद्दीडीह में घटना:शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान राख

7
Advertisement

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगवा नानकार के गद्दीडीह टोले में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह घर विनय कुमार पुत्र राजेश कुमार का बताया जा रहा है। आग विनय कुमार के घर की दूसरी मंजिल के कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। परिजनों को जैसे ही आग लगने की जानकारी हुई, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही कमरे में रखे जेवर, कपड़े, एलईडी टीवी, एसी और अन्य कई कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग लगने की घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
Advertisement