महाराजगंज में युवक को बाइकसवार ने मारी टक्कर: पैदल जा रहा था, आरोपी फरार; तलाश जारी – Dhani(Maharajganj) News

4
Advertisement

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज रोड पर लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कानापार निवासी दूधनाथ पुत्र जेठू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूधनाथ सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दूधनाथ सड़क पर गिर पड़े और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल दूधनाथ को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनके दोनों पैरों की हड्डियां टूटने के कारण हालत गंभीर बताई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। धानी चौकी इंचार्ज आलोक राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और फरार बाइक सवार की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Advertisement