मोहाना पुलिस ने छात्राओं को 'गुड टच-बैड टच' बताया:महिला अपराध और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों पर दी जानकारी

9
Advertisement

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मोहाना थाना पुलिस ने जूनियर हाई स्कूल खलीलपुर में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें महिला अपराधों, ‘गुड टच-बैड टच’ और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के ‘महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान’ संबंधी निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान 15 दिसंबर 2025 को चलाया गया। उप निरीक्षक जयमाल यादव, हेड कांस्टेबल विनोद भारती और महिला कांस्टेबल सुमन सहित पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्हें ‘गुड टच-बैड टच’ के महत्व को समझाया गया और साइबर क्राइम से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन शामिल हैं।
यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति के तहत मीरपुर में बेटी-बहू सम्मेलन आयोजित:महिलाओं को सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिली
Advertisement