बलरामपुर जिला अस्पताल में शुरू की गई एलटीटी सेवा

5
Advertisement

बलरामपुर | जिला अस्पताल में पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से महिला नसबंदी (एलटीटी) हुआ। सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि तिवारी और डॉ. अनिमेष सिंह की संयुक्त विशेषज्ञ टीम के समन्वय से परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत 6 महिला हितग्राहियों का एलटीटी ऑपरेशन हुआ। सभी हितग्राही पूर्णतः सुरक्षित व स्वस्थ है। लंबे अंतराल के बाद जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में स्थायी परिवार नियोजन सेवा की शुरूआत फिर की गई है। प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब प्रत्येक बुधवार को जिला अस्पताल में कम से कम 10 महिला हितग्राहियों का लेप्रोस्कोपिक नसबंदी ऑपरेशन नियमित रूप से किया जाएगा।
यहां भी पढ़े:  छितौना में करंट से बैल की मौत: पशुपालक झुलसा, निचलौल के पास ट्रांसफार्मर से पानी में करंट उतरने से हादसा - Nichlaul News
Advertisement