पयागपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, परिजनों से पूछताछ – Payagpur News

3
Advertisement

बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुमन पत्नी रमेश निवासी देवनपुर लौकही थाना हुज़ूरपुर के रूप में के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुमन की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर शरद भारती ने प्राथमिक जांच के दौरान किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई। हालत गंभीर होने के कारण आगे के इलाज की तैयारी चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही सुमन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यहां भी पढ़े:  ओवरलोड बोलेरो का स्पिंडल टूटा: पयागपुर मार्ग पर पेड़ से टकराई, ड्राइवर बाल-बाल बचा - Sohriyawan(Payagpur) News
Advertisement