गुरुवार को इटवा तहसील के कटेश्वरनाथ मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे चारों ओर आस्था और समरसता का माहौल दिखाई दिया। सभी ने एक साथ बैठकर सहभोज किया। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री संगठन संजय मिश्रा ने इस खिचड़ी भोज के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में संजय मिश्रा ने कहा कि सहभोज कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। यह जात-पात और ऊंच-नींच की भावना को दूर कर हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने हिंदू जनमानस से आह्वान किया कि भले ही हम घरों में जातियों में बंटे रहें, लेकिन जब घर से बाहर निकलें तो हम सब सिर्फ हिंदू बनकर निकलें। उन्होंने जोर दिया कि यह कार्यक्रम संपूर्ण हिंदू समाज का है। लालजी चतुर्वेदी, अशोक पाण्डेय, रमेश त्रिपाठी और आचार्य अवधेश कुमार पाठक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सहभोज आपसी भेदभाव को दूर करता है और ऐसे आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने समरसता भोज के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह हमें एकजुट रखता है और कोई हमें खंडित नहीं कर सकता। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करते रहने पर जोर दिया। इस सहभोज कार्यक्रम में प्रदीप यादव, राघवेन्द्र गिरि, तुलसीराम अग्रहरि, अनूप मिश्र, गणेश विश्वकर्मा, विनय पाठक, करन मौर्य, कनिकराम वर्मा, मोती यादव, संतगोपाल श्रीवास्तव, रामरुप यादव, सुखदेव मिश्र, प्रमोद कुमार पाण्डेय, संजय यादव, संतोष यादव, राजकुमार गुप्ता, रामनिवास विश्वकर्मा, रामबली चौधरी, अक्षय कुमार पाण्डेय, छोटू चौहान, ब्लॉक मंत्री श्री संतोष कुमार यादव, विश्राम यादव, आनन्द पाण्डेय और शुभम मिश्र, रज्जू पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इटवा के कटेश्वरनाथ में हिन्दू समरसता भोज आयोजित:सामाजिक समरसता और एकता के लिए आयोजन