बहराइच ब्लास्टर्स ने 42 रनों से जीता मुकाबला: जयप्रकाश बने मैन ऑफ द मैच, खेली 92 रन की पारी – Bahraich News

7
Advertisement

बहराइच में ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग का मुकाबला बहराइच ब्लास्टर्स और बहराइच सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बहराइच ब्लास्टर्स ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया। कप्तान जयप्रकाश यादव को उनकी शानदार 92 रनों की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मो. यासिर और तुषार सत्या ने किया। विशिष्ट अतिथियों में बाल कृष्ण मिश्रा, पंकज अग्रवाल, राजकुंवर और विनायक मिश्र शामिल थे। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर बहराइच ब्लास्टर्स के कप्तान जयप्रकाश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 22 ओवरों में सात विकेट खोकर 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान जयप्रकाश यादव ने अकेले 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बहराइच सुपर किंग्स की ओर से ओम ठाकुर ने चार विकेट लिए। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स के बल्लेबाज दबाव में आ गए। ओम ठाकुर ने नाबाद 61 रन बनाए, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। सुपर किंग्स की पूरी टीम निर्धारित 22 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। बहराइच ब्लास्टर्स की तरफ से गोविंद चौहान और दिव्यांशु सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान जयप्रकाश गुप्ता को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग आतिफ खान और अकील अहमद ने की, जबकि यश चौरसिया स्कोरर रहे। आदिल जमीर ने आंखों देखा हाल सुनाया और गोविंद सिंह चौहान ने लाइव प्रसारण किया। इस दौरान सुनील राय, इफ्तिखार अली, रामानंद सिंह, देवाशीष राय, आयुष चित्रांश, कार्तिकेय सिंह, तुषार सोनी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  पनियरा के सोहास मे मनरेगा कार्य में लापरवाही का आरोप: प्रधान समेत 6 को नोटिस, मेट-रोजगार सेवक कार्य से रोके गए - Paniyara(Maharajganj) News
Advertisement