इकौना में दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल:श्रावस्ती के इकौना-भिनगा मार्ग पर हुआ हादसा

7
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना-भिनगा मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। महादा चौराहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा निवासी 20 वर्षीय अरमान पुत्र सिद्धू बाइक से भिनगा की ओर जा रहे थे। वहीं, बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के छीटवनी निवासी 30 वर्षीय रेशू पुत्र पवन श्रीवास्तव और बेलवा सुल्तान जोत निवासी 30 वर्षीय फिरोज खान पुत्र जफर अहमद बाइक से भिनगा से अपने घर वापस लौट रहे थे। महादा चौराहा के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस संख्या UP-32 FG-2793 मौके पर पहुंची। ईएमटी दीपक कुमार पांडेय और पायलट मोनू यादव ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Advertisement