विज्ञापन
नरकटहा गांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।राम भवन निषाद के पुत्र विकास ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल की है। उनके चयन की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र सिंह के साथ-साथ ग्रामीण महेश गुप्ता, राजकुमार निषाद, परमात्मा निषाद, प्रहलाद, अभय सिंह, विनोद तिवारी, जयराम निषाद, राम प्रभाकर, महेंद्र निषाद, सूरज, रामललित, मोहन निषाद और लालचंद निषाद ने चयनित जवान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विकास के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।ग्रामीणों ने बताया कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर सीआरपीएफ जैसे प्रतिष्ठित केंद्रीय सुरक्षा बल में चयन होना आसान नहीं होता। उनका मानना है कि विकास की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देगी।




































