मठवा की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान:नूरशमा खान ने ऑल इंडिया टेस्ट ओलंपियाड में दूसरा रैंक हासिल किया

5
Advertisement

नूरशमा खान ने ऑल इंडिया टेस्ट ओलंपियाड में देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त कर विकास खंड पचपेड़वा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह ग्राम पंचायत मठवा, मोतीपुर सेमरी और कुकुरभुकवा क्षेत्र से संबंधित हैं और भाई सलीम खान की भांजी और मो.जाकिर खान की बेटी हैं। कक्षा 10वीं में टॉप करने के बाद, नूरशमा वर्तमान में लखनऊ में नीट की तैयारी कर रही हैं। यह उनकी दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए नूरशमा खान को लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, लखनऊ जिला कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और श्रावस्ती लोकसभा के सांसद राम शिरोमणि वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नूरशमा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोचिंग इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शक सर अल्तमस खान को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया, जिनके मार्गदर्शन में नूरशमा ने यह मुकाम हासिल किया।
यहां भी पढ़े:  उतरौला में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी:18 जनवरी को होगा आयोजन, वक्ताओं पर चर्चा
Advertisement