बहराइच में मटेरा थाना प्रभारी निलंबित: 11 उपनिरीक्षकों समेत 41 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले – Bahraich News

9
Advertisement

बहराइच पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस क्रम में मटेरा थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप बौद्ध को निलंबित कर दिया गया है, और हरिकेश सिंह को मटेरा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन तबादलों में 11 उपनिरीक्षकों के साथ 41 मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा शुक्रवार को जारी तबादला सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक पूर्णेश नारायण पांडे को चौकी कस्बा नानपारा से हटाकर चौकी रायपुर राजा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कामेश्वर राय को चौकी दरगाह शरीफ से चौकी कस्बा नानपारा भेजा गया है। अन्य उपनिरीक्षकों में अभय पांडे को थाना हरदी से थाना विशेश्वरगंज, विजय कुमार गुप्ता को कोतवाली नगर से थाना मटेरा, रोशनी वर्मा को थाना हुजूरपुर से थाना रामगांव, रवि यादव को यातायात सर्किल नगर से यातायात नानपारा और रोशन सिंह को थाना जरवल रोड से फील्ड यूनिट शाखा में स्थानांतरित किया गया है। इन तबादलों में 41 महिला और पुरुष आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कदम जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
यहां भी पढ़े:  फखरपुर में 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल: निजी कॉलेज में हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम - Majha Dariyaburd(Nanpara) News
Advertisement