श्यामदेउरवा में सड़क किनारे मिले शव की हुई पहचान: गोरखपुर की विजयलक्ष्मी मिश्रा के रूप में हुई शिनाख्त – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News

6
Advertisement

श्यामदेउरवा में बुधवार को सड़क किनारे मिले एक विक्षिप्त महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया निवासी विजयलक्ष्मी मिश्रा के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब छह बजे श्यामदेउरवा स्थित सामुदायिक शौचालय के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान के लिए पुलिस पहचान कराने के प्रयास में लगी थी। मृत महिला के गले में लाल धागा बंधा मिला था, जिसमें दो चाभियां और एक काला धागा लगा हुआ था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के दाहिने पैर का अंगूठा कटा हुआ था, दाहिने ललाट पर चोट के निशान थे, जबकि बाएं हाथ पर खरोंचें देखी गईं। स्वजनों ने बताया कि विजयलक्ष्मी मिश्रा के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना के बाद वह गहरे सदमे में चली गई थीं और मानसिक रूप से कमजोर हो गई थीं। इसी कारण वह भटकते हुए मांगकर जीवन यापन कर रही थीं और इसी क्रम में अर्धविक्षिप्त अवस्था में श्यामदेउरवा क्षेत्र तक आ पहुंची थीं। मृतका की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र एक वर्ष और तीन वर्ष है।
Advertisement