बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सुनने में असमर्थ था, जिसके कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। मृतक की पहचान लबेदी ग्राम निवासी बाउर के रूप में हुई है। वह अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पार कर सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और पयागपुर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि युवक सुनने में सक्षम होता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
बहराइच में ट्रेन की चपेट में आया युवक: पटरी पार करते समय हुई मौत, कान खराब होने से नहीं सुन सका आवाज – Bahraich News