बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली क्षेत्र में मूर्ति तोड़ने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। यह घटना ग्राम पंचायत प्रतापपुर लुधौरी के ग्राम लुधौरी में सामने आई। आरोपित युवकों की पहचान अब्बास और मोहम्मद हसन उर्फ दागू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। उनके विरुद्ध शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। थानाध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
जरवा में मूर्ति तोड़ने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार:ग्रामीणों में आक्रोश, शांति भंग के तहत जेल भेजा गया