बहराइच में पुलिसकर्मियों का तबादला: दरगाह चौकी इंचार्ज अब कस्बा पुलिस चौकी संभालेंगे – Nanpara Dehati(Nanpara) News

16
Advertisement

पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने जनपद बहराइच में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का देर रात स्थानांतरण किया है। ये तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, उप-निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नए स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों को तत्काल उनके नव-नियुक्त स्थान पर रवाना करें और अनुपालन से अवगत कराएं। स्थानांतरित होने वालों में पुर्णेश नारायण पांडे को कस्बा से रायपुर राजा भेजा गया है, जबकि कामेश्वर राय को दरगाह चौकी से कस्बा पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, महिला मुख्य आरक्षी गिरिजा आर्या को नानपारा से कोतवाली देहात, महिला आरक्षी मधुबाला यादव को मिहिपुरवा पेशी से कोतवाली नानपारा, और महिला आरक्षी अंजली पाल को थाना हरदी से कोतवाली नानपारा स्थानांतरित किया गया है। एक महिला आरक्षी को थाना मटेरा से सीओ पेशी नानपारा भेजा गया है। यह आदेश जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की 16 जनवरी 2026 की बैठक के कार्यवृत्त के अनुसार जारी किया गया है। इसकी सूचना अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण), संबंधित क्षेत्राधिकारी, संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक-पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, आंकिक शाखा और जनपद नियंत्रण कक्ष को आवश्यक कार्यवाही और अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु भेजी गई है।
यहां भी पढ़े:  बाइक-ऑटो भिड़ंत में सास-दामाद गंभीर घायल: बहराइच में नाजुक हालत में लखनऊ रेफर, ग्रामीण कर रहे आर्थिक मदद - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement