बस्ती: रूधौली पुलिस ने कस्बे में पैदल गश्त की..अपराध नियंत्रण के लिए संदिग्धों पर रखी कड़ी नजर

17
Advertisement

बस्ती जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूधौली थाना पुलिस ने गुरुवार रात्री को कस्बे में व्यापक पैदल गश्त की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के निर्देश पर की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामाकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे।

15 जनवरी 2026 को रूधौली कस्बे, भानपुर मोड़ और डुमरियागंज मोड़ सहित प्रमुख चौराहों पर गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस ने अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, जबकि असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यहां भी पढ़े:  भाजपा मंडल अध्यक्ष ने SIR अभियान की समीक्षा की:बहादुरपुर में बूथ 238 पर बीएलओ को पारदर्शी काम के निर्देश दिए
Advertisement