महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में तेंदुए को रेस्क्यू करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सिसई गांव में गन्ने के खेत में फंसे तेंदुए को पकड़ने पहुंची वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) के एक अधिकारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई, जब वन विभाग और WTI की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को सुरक्षित जाल में फंसा लिया था और उसे लोहे के पिंजरे में डालने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। भीड़ के बढ़ते दबाव और अव्यवस्था के कारण तेंदुए को फंसाने वाला जाल ढीला पड़ गया। अचानक तेंदुआ जाल से निकलकर WTI के अधिकारी अरशद हुसैन पर झपट पड़ा। इस हमले में अरशद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद टीम के सदस्यों ने तत्काल घायल अरशद हुसैन को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हमले के बाद तेंदुआ मौके से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखें और टीम का सहयोग करें, ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।
महराजगंज में तेंदुए के हमले से वाइल्डलाइफ अधिकारी घायल: खेत में फंसे तेंदुए का रेस्क्यू करने पहुंची थी टीम, जाल से निकलकर भागा – barohia(Nichlaul) News