बहराइच जिले के रामगांव इलाके में एक बाघ देखा गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने बाघ को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गुरुवार को महसी तहसील के रेहुआ ग्राम में खेत के किनारे बाघ को देखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी और स्थानीय रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ड्रोन से तलाश के दौरान झाड़ियों में बैठे बाघ की तस्वीर भी कैद हुई। प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेसा ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए चारों तरफ जाल लगाए गए हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व से दो प्रशिक्षित हाथियों को भी बुलाया गया है। शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ देरी हुई, लेकिन मौसम साफ होने के बाद कॉम्बिंग शुरू कर दी गई है। बाघ को सुरक्षित ट्रेंकुलाइज करने के लिए पशु चिकित्सक की टीम भी मौके पर मौजूद है। दुधवा टाइगर रिजर्व के वन्य चिकित्सक दयाशंकर और रेंज अधिकारी शाकिब अंसारी सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी रेस्क्यू टीम का हिस्सा हैं।
बहराइच के महसी इलाके में दिखा बाघ: दुधवा से दो प्रशिक्षित हाथी रेस्क्यू के लिए पहुंचे, मौसम साफ होते ही कॉम्बिंग शुरू – Bahraich News