श्रावस्ती जिले के अकारा ग्राम सभा में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में कृतराज गुप्ता (पुत्र रामराज) का लगभग 5 लाख रुपये का टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग रात्रि करीब 10:30 बजे लगी, जिसमें कृतराज गुप्ता के टेंट का पूरा सामान नष्ट हो गया। इसमें कुर्सियां, मैटिंग, लाइट का सारा सामान, तार, बल्ब, हैलोजन, रजाई और गद्दे शामिल थे। बताया गया है कि यह सारा सामान लोन पर लिया गया था। टेंट का यह सामान राजेश तिवारी के घर में रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से राजेश तिवारी का भी दाल, गेहूं, चावल और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों ने सरकार से आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।








































