आदर्श बार एसोसिएशन ने खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया:डुमरियागंज तहसील परिसर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

5
Advertisement

डुमरियागंज में मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को आदर्श बार एसोसिएशन ने खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया। डुमरियागंज तहसील परिसर में हुए इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस सहभोज कार्यक्रम के दौरान आदर्श बार एसोसिएशन के संरक्षक कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, महामंत्री शैलेन्द्र रावत और संस्थापक आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और समरसता को मजबूत करते हैं। सामूहिक आयोजनों से सामाजिक दूरियां कम होती हैं और कुरीतियों के उन्मूलन में भी सहायता मिलती है। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, उदयभान, अजय कुमार पाठक, रघुवर प्रसाद, मुकेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता राजेश दुबे, सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, रजनीश पाण्डेय, राजीव कुमार, सरस श्रीवास्तव, अनुराग पाठक, पवन यादव, अभय त्रिपाठी, प्रवीण श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, मनोज मौर्या, रत्नेश, रंजीत, अंशू, सुनील कुमार, अंकुर कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Advertisement