आज 16 जनवरी 2026 को आंगनवाड़ी केंद्र बकतावर पुरवा में बाल रक्षा भारत द्वारा एक सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा मित्र, ग्राम के सम्मानित व्यक्ति, धात्री महिलाएं, गर्भवती महिलाएं, बच्चे और किशोरियां उपस्थित रहीं। संस्था ने उपस्थित लोगों को अपना परिचय दिया। बैठक में बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने और संतुलित आहार की आवश्यकता पर चर्चा की गई। बच्चों को नियमित टीकाकरण कराने तथा समय से ऊपरी आहार शुरू करने की जानकारी भी प्रदान की गई। धात्री महिलाओं की उचित देखभाल, पौष्टिक आहार और पर्याप्त आराम के महत्व पर जोर दिया गया। गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर एएनसी (ANC) जांच कराने, समय से टीकाकरण करवाने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई। सभी प्रतिभागियों को उचित खानपान, हरी सब्जियों और स्थानीय रूप से उपलब्ध आहारों का उपयोग करने पर बल दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक घर में पोषण वाटिका लगाने का सुझाव दिया गया, जिससे परिवार को ताज़ी सब्ज़ियाँ मिल सकें। इसके अतिरिक्त, बाहरी और तैलीय खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने तथा घर के बने भोजन को प्राथमिकता देने की अपील की गई। शीत लहर से बचाव और उसके उपायों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।










































