बांसी माघ मेला की तैयारी का निरीक्षण:अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की समीक्षा की

6
Advertisement

नगरपालिका परिषद बांसी द्वारा आयोजित 73वें माघ मेला के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने रानी लक्ष्मी मोह घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की स्नान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। राप्ती नदी तट पर तैनात एनडीआरएफ टीम की तैयारियों का जायजा लिया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में उतरकर जल की गहराई, बहाव और बचाव प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया, जिससे आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद मेला मैदान का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की बिंदुवार जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में लगाए जा रहे बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, पुलिस पिकेट, सीसीटीवी निगरानी और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। साथ ही अग्निशमन विभाग की तैयारियों, फायर टेंडर की उपलब्धता और आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की योजना की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नगरपालिका परिषद बांसी द्वारा की जा रही साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मेला क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों की संख्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माघ मेला में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, खोया-पाया केंद्र, भीड़ नियंत्रण और रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ बांसी रोहिणी यादव, थाना कोतवाली बांसी प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, ईओ बांसी जय प्रकाश यादव, बीडीओ बांसी कृतिका अवस्थी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में भागवत कथा का समापन:मुड़िया बाबा स्थान पर हवन और विशाल भंडारे का आयोजन
Advertisement