नगर पंचायत नगर बाजार स्थित जामा मस्जिद में पैगंबर मोहम्मद साहब का मेराज पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। मेराज के अवसर पर मस्जिद को सुंदर झांकियों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। रात भर इबादत का सिलसिला जारी रहा, जिसमें नमाज, नात और दुआओं के माध्यम से लोगों ने अल्लाह की बारगाह में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम के दौरान कारी नूर आलम ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेराज का पैगाम इंसानियत, सब्र, इबादत और नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। कारी नूर आलम ने पैगंबर की तालीमात को जीवन में अपनाकर समाज में अमन और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। आयोजन के अंत में मुल्क और समाज की खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मो० वारिस, नियाज इदरीसी, शाबान इदरीसी, जुबैर अहमद, जर्रार अहमद, डॉक्टर हबीबुल्लाह, माहेताब अहमद, मो० खलीक सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।











































