सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के भथौरा गांव से एक किशोर लापता हो गया है। गांव निवासी संतराम प्रजापति के पुत्र प्रीतम प्रजापति 15 जनवरी 2026 की सुबह से गायब है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, प्रीतम सुबह अपनी दादी-दादा के साथ पास के हनुमान मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने गया था। वहां से वह खिचड़ी लेकर घर लौटा और अपनी मां को दी। इसके बाद उसने घरवालों से कहा कि वह दोबारा हनुमान मंदिर जा रहा है, जहां उसके दादी-दादा मौजूद थे। काफी देर तक जब प्रीतम वापस नहीं लौटा और मंदिर पर भी नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटों की खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार खेसरहा थाना पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता किशोर के दादा का नाम टिकोरी बाबा दास महंत बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रीतम की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को प्रीतम प्रजापति कहीं दिखाई दे, तो तत्काल खेसरहा थाना को सूचित करें।
भथौरा गांव से किशोर लापता:हनुमान मंदिर जाने के लिए घर से निकला था, तलाश में जुटी पुलिस