एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया:बलरामपुर पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण व्यवस्थाएं जांचीं

5
Advertisement

बलरामपुर में एसपी विकास कुमार ने शुक्रवार रात रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैरक, आवासीय परिसर, भोजनालय, शौचालय, स्नानागार और पेयजल जैसी सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिक्रूट आरक्षियों को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। एसपी ने विशेष रूप से बैरकों में पीने के पानी, साफ-सुथरे शौचालय, स्नानागार, पोषणयुक्त भोजन और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यहां भी पढ़े:  नेशनल क्रिकेट ट्रॉफी में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी:बनकटवा टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा
Advertisement