AIMIM नेता ने शादी का वादा कर किया रेप:युवती से खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की, आरोपी के भाई ने भी किया दुष्कर्म

5
Advertisement

बस्ती में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धमकी और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एआईएमआईएम नेता अजफरूल हक उर्फ प्रिंस समेत आठ नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि जनवरी 2022 में एक अस्पताल में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात प्रिंस नामक व्यक्ति से हुई थी। प्रिंस ने खुद को हिंदू बताया और बेहतर वेतन वाली नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। दिसंबर 2022 में कथित तौर पर उसे पब्लिक लॉज ले जाकर कट्टा दिखाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे 85 हजार रुपये उधार लिए थे, जो वापस नहीं किए गए। पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2023 में जब वह आरोपी के घर गई, तो उसे पता चला कि प्रिंस का असली नाम अजफरूल हक है और वह मुस्लिम है। शादी से इनकार करने पर अजफरूल हक के परिजनों और सहयोगियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसका मोबाइल छीन लिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि अजफरूल हक और उसके भाई शान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शमां खान उर्फ शमीम बानो के बुलावे पर एक अन्य व्यक्ति ने भी पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि डर और दबाव के कारण वह तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। 28 फरवरी 2025 को उसने पुरानी बस्ती थाने में सूचना दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और कथित तौर पर समझौते का दबाव बनाया गया। बाद में पुनः उत्पीड़न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे: मिहिपुरवा ब्लॉक की माधवपुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement