भवानीगंज थाने में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहे पांच फरार अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस इन अभियुक्तों की तलाश में जुटी है। जिन अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें अमृतांश मिश्रा उर्फ गौरव पुत्र जयप्रकाश मिश्रा, प्रभात कुमार मिश्रा उर्फ विपुल मिश्रा पुत्र प्रदीप कुमार मिश्रा और सत्यप्रकाश मिश्रा पुत्र रामप्रकाश मिश्रा शामिल हैं। ये सभी चन्दोखा, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के निवासी हैं। अन्य वांछितों में बृजेश पाण्डेय पुत्र सर्वजीत पाण्डेय (निवासी महोखवा, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर) और रवि दुबे उर्फ विशाल दुबे पुत्र रामप्रकाश दुबे (निवासी सिसवा बुजुर्ग, थाना सोनहा, जनपद बस्ती) शामिल हैं। यह कार्रवाई थाना भवानीगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 109/2025 से संबंधित है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 124(4), 352, 117(2), 351(3)बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)द,ध, 3(2) के तहत आरोप हैं।
पांच फरार अभियुक्तों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित:भवानीगंज पुलिस ने की कार्रवाई, वांछितों की तलाश तेज