बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पदनहा मौजे के पास मिट्टी ढुलाई में लगी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ढोढयल के टेपरा गांव निवासी सचिन (15) पुत्र राम कुमार पाल के रूप में हुई है। सचिन अपनी बाइक से बेडनापुर से चेतरा की ओर जा रहा था। पदनहा मौजे के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (UP 34 CC 0632) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर बेडनापुर चौकी इंचार्ज हेमंत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत: बहराइच में पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया – Tejwapur(Bahraich) News