दुबौलिया थाना क्षेत्र में बैरागल टोल प्लाजा के पास एक डीसीएम और अर्टिगा गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा गाड़ी में आग लग गई। टक्कर के बाद अर्टिगा गाड़ी (UP 32) तुरंत आग की चपेट में आ गई। गाड़ी में सवार यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा एक अनियंत्रित डीसीएम गाड़ी (UP 42DT 6248) के कारण हुआ। डीसीएम फैजाबाद की तरफ से आ रही थी।





































