श्रावस्ती: SPL क्रिकेट फाइनल 18 जनवरी को:भरथा और मानपुरवा टीमें भिड़ेंगी खिताबी मुकाबले में

8
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित SPL क्रिकेट टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसका फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा, जिसमें भरथा और मानपुरवा की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भरथा ने तुलसीपुर को 75 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मानपुरवा ने पोंदिला को 7 विकेटों से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मैच को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

यहां भी पढ़े:  महसी में ब्लैक स्पॉट चिन्हित: सड़क दुर्घटनाएं रोकने को लगेंगे शाइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर - Mahsi News
Advertisement