बस्ती टोल प्लाजा पर हेलमेट वितरण:परिवहन विभाग और टोल की संयुक्त टीम ने किया जागरूक

7
Advertisement

बस्ती के मड़वा नगर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को परिवहन विभाग और टोल की संयुक्त टीम ने हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। यह कार्यक्रम उप परिवहन आयुक्त श्री राजकुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें आरटीओ, एआरटीओ, पीटीओ और टोल मैनेजर के साथ-साथ ‘हाईवे देवदूत’ के नाम से जाने जाने वाले प्रमोद ओझा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें जागरूक किया गया कि हेलमेट पहनना कोई मजबूरी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। टीम ने संदेश दिया कि एक छोटी सी सावधानी अपनों के लिए बड़ी खुशी बन सकती है और समझदारी से वाहन चलाकर सुरक्षित रहा जा सकता है।

यहां भी पढ़े:  कप्तानगंज में हिंदू सम्मेलन की तैयारी बैठक आयोजित:18 तारीख के आयोजन पर चर्चा, संत वेदांती को श्रद्धांजलि
Advertisement