
श्रावस्ती जिले के नासिरगंज गांव में हजरत अबूतालिब की शहादत पर एक मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। मजलिस के दौरान आकिल रिजवी ने नोहे और कसीदे पढ़े। अम्मार रिजवी ने मजलिस को खिताब किया। अम्मार रिजवी ने बताया कि हजरत अबूतालिब पैगंबर मोहम्मद साहब के चाचा और हजरत अली के वालिद थे। उन्होंने ही पैगंबर मोहम्मद साहब का निकाह भी पढ़ाया था। इस अवसर पर अमन हुसैन, मसर्रत साहब, पुत्तन साहब, शादाब हुसैन और सकलैन हैदर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।





































